भागलपुर विहार से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर08सितम्बर23*कई मार्गो से या अली -या हुसैन के नारों के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस।
सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिस बल के साथ जगह-जगह रहे तैनात।
भागलपुर जिला मुख्यालय समेत कई ग्रामीण इलाकों में आज चेहल्लुम का पर्व मनाया गया। इस दौरान कई आकर्षक झांकियां निकाली गई, चेहल्लुम के जुलूस के दौरान युवाओं ने परंपरागत गतका खेल का प्रदर्शन किया। जुलूस के साथ लाठी आदि लेकर युवाओं की टोली ने अपने सोर्य का भी खूब प्रदर्शन किया। इस दौरान शांतिपूर्ण माहौल में चेहल्लुम जुलूस शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ सुगमता से संपन्न करने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिस बल के साथ जगह-जगत तैनात रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति के लोगों ने भी अपना काफी अहम सहयोग दिया। सभी जुलूस अपने निर्धारित समय पर निश्चित रूप से निकल गए। इस दौरान ढोलबाजों से पूरा शहर गूंज उठा, सभी रूट से आए चेहल्लुम की झांकी एक जगह जमा होकर भागलपुर के सहजांगी में इसका पलहाम किया जायेगा ।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*