भागलपुर
भागलपुर 19 जून 2023। जिला लोकसमिति भागलपुर की बैठक होटल आमंत्रण में डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में भागलपुर स्तर के नागरिक सुविधा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शराब और जुआ के खिलाफ नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर चर्चा करते साथियों ने कहा शराब और जुआ के मामले को लेकर जिला प्रशासन उदासीन है। जिस कारण शराब कारोबारी का मनोबल बढ़ा हुआ है। बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन से लोकसमिति यह मांग करती है जिस भी थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री हो वहाँ के थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए।
साथ ही आगे सर्व सम्मति से तय किया गया कि घनघोर बिजली संकट, स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्मित आयुष्मान भारत कार्ड और आवास सुविधा जैसे मुद्दे पर मुखर होकर कार्य करने की जरूरत है। इसलिए बिहार सरकार मांग किया गया कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी 200 यूनिट तक आम उपभोक्ता को बिजली मुफ्त दिया जाए। साथ ही एक्सेस डिमांड चार्ज, फिक्स डिमांड चार्ज और कैपेसिटर चार्ज जैसे अतिरिक्त चार्ज को समाप्त किया जाए।
भारत सरकार द्वारा सभी नागरिकों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्मित आयुष्मान कार्ड व्यापक स्तर पर बनाय जाए। प्राप्त आंकड़े के अनुसार भागलपुर जिला जैसे जागरूक शहर में अभीतक लगभग डेढ़ लाख ही कार्ड बनाये गए हैं जो कुल जनसंख्या का लगभग 9-10 प्रतिशत होगा। अतः आधार कार्ड को आधार मान सभी को कार्ड निर्गत किये जाने की व्यवस्था की जाए।
बैठक में रामशरण, उदय, अर्जून शर्मा, संजय कुमार, गौतम कुमार, रामपूजन, इकराम साद, मनीष कुमार , शारद श्रीवास्तव, अनिता शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गौतम कुमार,संयोजक,
लोकसमिति, भागलपुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।