भागलपुर 05मई25 डीएम ने की डॉ0 अंबेडकर समग्र सेवा अभियान को लेकर बैठक*
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*डीएम ने की डॉ0 अंबेडकर समग्र सेवा अभियान को लेकर बैठक*
भागलपुर 5 मई 2025:- भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 14 अप्रैल 2025 से चलाए जा रहे डॉ0 अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलो में आयोजित विकास शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, किसानों का पंजीकरण सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के लाभ प्राप्त करने को लेकर दिए गए आवेदन सहित 22 प्रकार की सेवाओं के लिए विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों की निष्पादन की स्थिति की समीक्षा प्रखंड वार बारी-बारी से की गई।
कहलगांव, शाहकुंड, बिहपुर और सबौर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को किसानों के पंजीकरण में कोई अभिरुचि नहीं लेने के लिए वेतन बंद करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया साथ ही गोपालपुर, सबौर, पीरपैंती एवं इस्माइलपुर और कहलगांव के अंचलाधिकारी के द्वारा किसानों के पंजीकरण में अपेक्षित सहयोग नहीं करने तथा सरकारी कार्य में अभिरुचि नहीं रखने के लिए उनका वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने 7 मई तक सभी 22 सेवाओं के लिए विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों को निष्पादित करने हेतु सभी बी0डी0ओ को निर्देशित दिया।
बैठक में डी0डी0सी श्री प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*