भागलपुर बिहार06दिसम्बर2022*संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस इंटक ने दलित बस्तियों में लेखन सामग्री का किया वितरण
_____________________
मालूम हो कि आज दिनांक 6 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में मुसहरी घाट के दलित बस्तियों में लगभग 50 गरीब बच्चों के बीच कलम,कॉपी,आदि लेखन सामग्री का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए उत्साहवर्धन भी किया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय कहा- बाबा साहब ने प्रत्येक नागरिकों के लिए सम्मान,एकता और स्वतंत्रता के लिए पुरजोर वकालत की। उनके आदर्शों पर चलकर और सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा प्रतिपादित मूल्यों और नैतिकता को बरकरार रखकर ही हम उन्हें दिये गए श्रद्धांजलि को सार्थक कर सकते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। देश हमेशा उनका कर्जदार रहेगा।
कार्यक्रम में प्रवीण कुमार झा, उपेंद्र राम,डॉ आरिफ आजाद, रविंद्रनाथ यादव,विवेक कुमार, संदीप कुमार,कामेश्वर मंडल, जगदीश मंडल,जगदीश झा, मुकुल कुमार सिन्हा,अरुण रस्तोगी,वीरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।
शुभकामनाओं सहित!
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बिहार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
रोहतास28सितम्बर25*एशिया कप 2025 पर भारत का शानदार जीत,पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा*
पूर्णिया बिहार28सितंबर25* दुर्गा पूजा के अवसर पर जलालगढ़ थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
लद्दाख28सितम्बर25*एनडीपीएफ लद्दाख में पूर्व सैनिक Tsewang Tharchin सहित 4 लोगों की हत्या की कड़ी निन्दा करता है।