पंजाब 06 दिसम्बर *मोहल्ले में शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने के आरोप में तीन युवक काबू
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पाटी को सूचना मिली कि गांव वरियामनगर की तरफ तीन युवक शराब के नशे में धुत्त होकर गुंडागर्दी व हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को काबू किया। युवकों की पहचान मानव पुत्र राजिंद्र कुमार वासी आर्य नगरी, सूरज पुत्र गोपीराम वासी वरियामनगर, साहिल पुत्र रामसलहट जनता कालोनी बठिण्डा के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ 510 का कलंधरा के तहत कार्यवाई कर अदालत में पेश किया जायेगा।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*