*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*ईस्टर्न रेलवेमेंस यूनियन (ERMU), भागलपुर शाखा*
*दिनांक: 25 जुलाई 2026*
*भागलपुर बिहार 25/07/26*पेपर लीक के विरोध में ERMU भागलपुर शाखा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, देश के युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज़*
देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे जनआंदोलन के समर्थन में आज ईस्टर्न रेलवेमेंस यूनियन (ERMU) के महामंत्री कॉम. अमित कुमार घोष के निर्देशानुसार ERMU भागलपुर शाखा द्वारा कोचिंग डिपो से भागलपुर रेलवे स्टेशन तक शांतिपूर्ण रैली एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शाखा सचिव कॉम. चंदन कुमार ने कहा कि “देश का युवा ही भारत का भविष्य है। आज जो छात्र कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वही कल भारतीय रेल सहित विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएँ देंगे और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। यदि पेपर लीक जैसी घटनाएँ होती रहेंगी तो ईमानदारी से मेहनत करने वाले लाखों युवाओं का मनोबल टूटेगा और उनके भविष्य के साथ अन्याय होगा।”
उन्होंने कहा कि “यह केवल छात्रों का नहीं बल्कि पूरे समाज का विषय है। भारतीय रेल के हजारों कर्मचारियों के बच्चे भी NEET, JEE, SSC, RRB, UPSC, Banking तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। पेपर लीक होने से उनके वर्षों की मेहनत, सपनों और उनके परिवारों की उम्मीदों पर सीधा आघात होता है। इसलिए ERMU मानती है कि यह हर मेहनती छात्र और प्रत्येक अभिभावक की लड़ाई है। देश का हर रेल कर्मचारी इस पीड़ा को महसूस करता है और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है।”
उन्होंने आगे कहा कि ERMU किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, परीक्षा माफिया तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली प्रवृत्तियों का कड़ा विरोध करती है और देश के प्रत्येक ईमानदार छात्र के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
आज भागलपुर शहर में भी विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा पेपर लीक के विरोध में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, रैली एवं धरना आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हुई, जिसे प्रशासन ने संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी। ERMU भागलपुर शाखा ने छात्रों के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन का नैतिक समर्थन व्यक्त किया।
देशव्यापी छात्र आंदोलन के बाद आज केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही सरकार ने आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने तथा प्रभावित परिवारों को सहायता देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है। इन निर्णयों के बाद छात्रों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने की घोषणा की।
ERMU ने कहा कि सरकार के इन निर्णयों का स्वागत किया जाता है, लेकिन देश में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएँ दोबारा न हों और प्रत्येक छात्र को उसकी मेहनत के आधार पर न्याय मिल सके।
ERMU के महामंत्री कॉम. अमित कुमार घोष के निर्देशानुसार यह जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को पूर्व रेलवे महाप्रबंधक (GM) कार्यालय, कोलकाता के समक्ष पूर्व रेलवे के कर्मचारी देश के युवाओं के समर्थन में विशाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
आज के इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष कॉम. रामेंद्र रमन, संगठन सचिव कॉम. एस. के. सिंह, कॉम. जितेंद्र कुमार, कॉम. हितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
कॉम. चंदन कुमार
शाखा सचिव
ईस्टर्न रेलवेमेंस यूनियन (ERMU), भागलपुर शाखा
More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*