शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की ख़ास रिपोर्ट यू पी आज तक
भागलपुर( बिहार) 08अगस्त 2023 *फूलपुर छोड़िए, बिहार में चुनाव लड़ने की सीएम नीतीश को हिम्मत नहीं : अमर सिंह कुशवाहा
बिहार को बहियार बनाने वाले राजद-जदयू को जनता चखाएगी करनी का फल
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नाथनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी युवा नेता अमर सिंह कुशवाहा इन दिनों संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी की मूहिम को हर घर के लोगों के बीच पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि विकास के नाम पर बिहार को बहियार बनाने वाली राजद-जदयू का 2024-25 के चुनाव में सुफरा साफ कर बिहार में स्वच्छ और स्वस्थ सरकार स्थापित करना है।
सोमवार को अमर सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीवन में कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं, नहीं है। कहिए तो लिखकर दे दें। उन्होंने कहा कि इस शख्स की नीति और नियति दोनों में बड़ा फर्क है। उन्हें बिहार की प्रगति या उन्नति से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल बिहार की जनता को बरगलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का ज्ञात है कि सत्ता विहीन होते ही उनकी हालत लालू प्रसाद यादव से भी बदतर होगी और उनके किये
की सजा वे जेल की सलाखों में गुजारेंगे। अमर सिंह कुशवाहा ने लोदीपुर स्थित वंशीटीगर में अपने आवास पर हमारे संवाददाता से बात करते हुए आगे कहा कि चुनावों की जितनी समझ मुझे है, नीतीश कुमार चुनाव लड़ने की हिम्मत कर ही नहीं सकते हैं। आप फूलपुर की बात कर रहे हैं? नीतीश कुमार के अंदर, तो बिहार में चुनाव लड़ने की हिम्मत
चुनाव लड़ना बरसों पहले छोड़ चुके हैं नीतीश कुशवाहा
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने को लेकर कहा कि नीतीश चुनाव लड़ेंगे…? नीतीश अंतिम बार चुनाव कब लड़े थे, आपको याद है क्या..? उन्होंने कहा
कि नीतीश कुमार ने चुनाव लड़ना बरसों पहले छोड़ दिया है। बिहार में वो आदमी एक पंचायत, एक गांव बिना सुरक्षा के नहीं चला सकते हैं।
नीतीश की इज्जत बचाने में लगा रहता है पूरा प्रशासन
अमर सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि सूबे में आज वो हालात हैं, जब नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा की थी, तो बिहार का पूरा प्रशासन इस बात पर लगा हुआ था कि किसी तरह से इज्जत रह जाए। नीतीश कुमार पर लाठी डंडा जूता-चप्पल न चले, काला झंडा न दिखाया जाए और नीतीश कुमार की इज्जत बच जाए। उन्होंने कहा कि जनता की लाठी-डंडा से बचने वाले नीतीश कुमार आज उन्हीं प्रशासन का सहारा लेकर आम जनों पर लाठी- डंडे चलवा रहे हैं। छात्र- शिक्षक, बेरोजगार युवक, त्राहिमाम करता किसान यहां तक कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थित फूलपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के साथ-साथ पुरे देश की जनता बिहार की त्रस्त स्थिति- परिस्थिति को भली-भांति देख व समझ रही है। आने वाले समय में नीतीश कुमार को करनी का फल आम जनता ही चखा देगी!
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण
पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* 24 अप्रैल से पूर्णिया में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, होगा ‘ज्ञान संगम 2026’_
पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*