रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता up aaj tak
भागलपुर,दिनांक:07.08.23*भागलपुर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में चल रहे सुब्रतो मुखर्जी अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है। पहला मैच लखीसराय बनाम रोहतास के बीच खेला गया जिसमें रोहतास की टीम 5-0 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच पूर्णियां बनाम कटिहार के बीच खेला गया जिसमें पूर्णिया की टीम ने कटिहार को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।तीसरा मैच सिवान बनाम रोहतास के बीच खेला गया जिसमें रोहतास की टीम ने सिवान को 5-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया वहीं अररिया के टीम नही आने के कारण सहरसा सहरसा को, बांका की टीम नहीं आने के कारण दरभंगा को , पूर्वी चंपारण के नहीं आने के कारण गया को वाक ओवर दिया गया। कल सहरसा बनाम दरभंगा के बीच पहला मैच पूर्वाहन 8:30 में होंगे साथ ही साथ क्वार्टर फाइनल के चारों मैच खेले जाएंगे। जिसमेंबीपहला क्वार्टर फाइनल मैच भागलपुर बनाम जहानाबाद के बीच पूर्वाहन 9:30 खेले जाएंगे दूसरा मैच पूर्णिया बनाम पश्चिम चंपारण के बीच 10:30 में खेले जाएंगे तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच गया बनाम नालंदा के बीच अपराहन 3:00 बजे खेला जाएगा वही चौथा क्वार्टर फाइनल दरभंगा बनाम सहरसा के विजेता एवं रोहतास के बीच 4:00 बजे खेला जाएगा। जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने दी।
More Stories
कौशाम्बी 10 अक्टूबर 26**राजस्व के मामलों में सख्ती से न्याय संगत कराए निस्तारण—अमिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक*
कौशाम्बी 10 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर का आईजी ने किया निरीक्षण*
कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*त्योहारों से पहले पनकी पुलिस का फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी*