भरथना इटावा 21 सितंबर*
कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान पाठशाला में कृषकों को खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी दी गई।
क्षेत्र अंतर्गत नगला पतू (सैफी) स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किसान पाठशाला में ब्लॉक प्रमुख बिनोद कुमार दोहरे की मौजूदगी में कृषि प्रा0 सहायक चंद्र शेखर यादव द्वारा कृषि विविधिकरण,कीट रोग नियंत्रण, पराली प्रबंधन, जैविक खेती,मूल्य सम्बर्धन के संबंध में किसानों को अहम जानकारियां दी गई।पाठशाला में प्रधान प्रतिनिधि अभय राम जाटव,ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार,रोजगार सेवक नबाब सिंह, किसान ओमकार सिंह,आनंद कुमार,संतोष कुमार,राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
भारतीय रेल की अनुठी पहल रेल संपर्क से भारत–नेपाल के कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती,
कानपुर नगर 22 नवम्बर 26* नाबालिग लड़की को पड़ोसी लड़का बहला फुसलाकर हुआ फरार
चित्रकूट 22 नवम्बर 26*पत्रकारिता की खबर का दिखा असर, पहाड़ी में शुरू हुई जलापूर्ति! ग्रामीणों के चेहरे खिले।