बाराबंकी17अगस्त*चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार यादव,जी से मिलकर गन्ने की खेती के बारे में जानकारी ली*
*अरविंद कुमार सिंह गोप ने चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार यादव,जी से मिलकर गन्ने की खेती के बारे में जानकारी ली*
मेराज अहमद
हैदरगढ़ बाराबंकी
17 अगस्त 2022 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ़ की बलरामपुर ग्रुप की पोखरा चीनी मिल में समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार यादव,जी से मिलकर गन्ने की खेती और मिल के संचालन के बारे में विधवत जानकारी प्राप्त की। मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार यादव जी ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी को बताया कि हमारी चीनी मिल में गन्ने की नई प्रजाति का प्रबन्धन होने के लिए एक बड़ी लैब का निर्माण किया गया है जो प्रदेश में प्राइवेट चीनी मिलों में इकलौती मिल है।उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर से सेवा निवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डा प्रताप सिंह के द्वारा टिशू कल्चर की नई प्रजाति का कार्य बड़ी मेहनत और लगन से संचालित किया जा रहा है। डा प्रताप सिंह ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दो लाख पौध तैयार करने की योजना है जिस पर काम जारी है इससे किसानों की ज्यादा उपज होगी और नई तकनीकी से नई किस्म का गन्ना विकसित होगा।उन्होंने बताया कि किस तरह से एक छोटे से टेशू से विकसित करते हुए अलग अलग लैब में रखे जाते हैं और जैसे जैसे बढ़ते है उनकी जगह बदलती रहती है। डा साहब ने कहा कि हम किसानों के बेहतर विकास के लिए हमेशा तात्पर्य रहते हैं।
इस मौके पर मंत्री जी के साथ मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,नसीम कीर्ति,मुकेश शुक्ला,हशमत अली गुड्डू,सानू राठौर,आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा24अप्रैल26* चोरी के संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत जी की वाइट*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी के अभियोग में वांछित 25000 रूपये के इनामी 01अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा टैटीगांव में हुई घटना को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण*