औरैया 17 अगस्त *डायल 112 वाहनो के द्वारा जिले में मार्च पास्ट किया गया*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक चारु निगम के कुशल निर्देशन में बुधवार को डायल 112 वाहनो के अधिकारियो/कर्म0गणो द्वारा देवकली मंदिर से तिरंगा लहराते हुये मार्च पास्ट कार्यक्रम को क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा मार्च पास्ट का शुभारम्भ किया गया जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने हेतु देवकली मंदिर थाना क्षेत्र कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जालौन चौराहा से होते हुए सुभाष चौराहा, एल0जी गार्डन, दिबियापुर, रामगढ़, बिधूना, अछल्दा, फफूँद, अट्सू अजीतमल होते हुए अनंतराम टोल पर तिरंगा लहराकर मार्च पास्ट किया गया। तिरंगा मार्च पास्ट का उद्देश्य आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व आमजनमानस में सुरक्षा व शान्ति के लिए पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कायम रखना है। तिरंगा मार्च पास्ट रैली के दौरान संभ्रांत व्यक्ति, व्यापारी वर्गों व आम जनमानस द्वारा पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर पुलिस के जवानों का स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अनंतराम टोल प्लाजा पर पुलिस बल व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ तिरंगा मार्च पास्ट रैली निकाली गयी तथा अन्नतराम टोलप्लाजा पर झाण्डा रोहण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी यातायात औरैया व प्रभारी डायल 112 सहित अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहें।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟