बाराबंकी15मई24*खोखले चुनावी वादे नहीं,10 वर्षों के काम का लेखा-जोखा लेकर आए है : अनुप्रिया
– पहले यूपीए की सरकार में होता था रोजाना घोटाला
रामनगर-बाराबंकी। एनडीए की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में इन 10 वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है। आज का भारत वह भारत है जिनकी यश कीर्ति और ख्याति सारी दुनिया में फैल चुकी है। अब तमाम देशों के बड़े-बड़े अध्यक्ष भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पलके बिछाए बैठे रहते हैं। यह भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ जनता का सम्मान है जो पूरी दुनिया कर रही है। कोई भी भारतवासी किसी भी देश के युद्ध भूमि में फंसा हो तो देश के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में इतनी मजबूत सरकार है। जिसे स्वदेश वापस ला कर दिखती। और करके दिखाया भी है। उक्त बातें केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने त्रिलोकपुर स्थित बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने 10 वर्षों में देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया है। आज नए भारत की यश गाथा पूरी दुनिया में फैल चुकी है। हम चुनावी मैदान में खोखले चुनावी वादों के साथ नहीं बल्कि 10 वर्षों के काम का लेखा-जोखा लेकर आए है।आप लोग कमल खिलाकर विपक्षियों की जमानत जप्त करने का काम करें। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 10 साल पहले यूपीए की सरकार में हर रोज नया घोटाला होता था। भाजपा की सरकार में एक भी घोटाला या भ्रष्टाचार सुना हो तो बताइए। उपस्थित जन समूह से रूबरू होते हुए अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पिछले 75 वर्षों में सबसे ज्यादा घोटाला देश में कांग्रेस की सरकार में हुआ है। आप लोग दिल पर हाथ रखकर अपने आप से सवाल कीजिए कि दस वर्षों के बदलाव आया कि नही। लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत की प्रशंसा करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीतने की अपील की उपस्थित जैन समूह को पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प दिलाया। एनडीए की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में इन 10 वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है। आज का भारत वह भारत है जिनकी यश कीर्ति और ख्याति सारी दुनिया में फैल चुकी है। अब तमाम देशों के बड़े-बड़े अध्यक्ष भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पलके बिछाए बैठे रहते हैं। यह भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं है देश के 140 करोड़ जनता का सम्मान है जो पूरी दुनिया कर रही है। कोई भी भारतवासी किसी भी देश के युद्ध भूमि में फंसा हो तो देश के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में इतनी मजबूत सरकार है। जिसे स्वदेश वापस ला दिखती। और करके दिखाया भी है। मतदान में वह ताकत है कि भारत के भविष्य के साथ अपनी पीढ़ियों का भी भविष्य बना सकते हैं। पांच सालों में एक बार अपनी किस्मत बनाने का मौका मिलता है।जब सरकार बनेगी नए हाईवे बनेंगे नए एयरपोर्ट बनेंगे नई रेल नेटवर्क बिछाई जाएगी। 10 सालों की विकास यात्रा को और भी गतिमान बनाना चाहते हैं। इसके अलावा लोकसभा प्रत्याशी राज्यरानी रावत पूर्व विधायक शरद अवस्थी अपना दल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल वीरेंद्र पटेल लवली रावत सत्य प्रकाश वर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य डॉक्टर विवेक वर्मा वेद प्रकाश रावत सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बुके देकर स्वागत किया।

More Stories
नई दिल्ली7जून2026 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली7जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*