बाराबंकी15मई24*अधिवक्ताओं ने जिला बार में मनाई परशुराम जयंती
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बारी-बारी से सभी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है। राजनीतिक पार्टियों के चक्कर में आपस में फूट ना पड़ने दें। कलयुग संघे शक्ति बताया गया है। इस मौके पर अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, संगीत पाठक, पुनीत अवस्थी, रमन द्विवेदी, यशोदा नंदन मिश्रा, विजयकांत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर