मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर15मई24*45 वर्षीय मुन्ना मौर्य की अज्ञात लोगों द्वारा ईंट से सिर कूंच कर की गई हत्या*
उतर प्रदेश जनपद मीरजापुर कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना में ईंट से सिर कुचकर एक अधेड़ युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। 15 मई 2024 दिन बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच करने के लिए गए थे कि इस दौरान चौरा माता मंदिर के एप्रोच मार्ग पर खड़ंजे के किनारे खून से लथपथ गांव के ही मुन्ना मौर्य का शव पड़ा हुआ था। जिसकी खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने घटनास्थल के समीप से ही एक ईंट को बरामद कर लिये। जिससे अधेड़ की सिर पर वार कर हत्या किया गया था। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीयो को सूचना दिया गया। जिसकी सूचना पर एएसपी नितेश कुमार सिंह व सीओ सदर मंजरी राव ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर ग्रामीण व परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते दिए। और मौके से मृतक के पुत्र के संदेह पर दो युवकों को हिरासत मे लेकर पूछताछ व जांच करने मे पुलिस जुटी है। घटनास्थल पर एसपी अभिनंदन भी पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को दबोचने में जुटे हुए हैं।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,