बागपत10अगस्त26*एडीजी मेरठ जोन ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा एवं मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बागपत। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 एवं महाशिवरात्रि पर्व के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ ने पुरा महादेव मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। एडीजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट
मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली