बांदा16अप्रैल26*स्मार्ट मीटर के विरोध मे डीएम कार्यालय पहुंचकर महिलाओं ने दिया ज्ञापन
बाँदा *जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को बदलने व विधुत विभाग की खुलेआम लूट आदि समस्याओं को दूर करने को लेकर दिया लिखित शिकायत पत्र*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे स्थानीय पीड़ित महिलाए जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि बलखंडी नाका पुलिस चौकी के पीछे के निवासी
है हमारे मोहल्ले में आज से कुछ महीनो पहले विधुत विभाग के कर्मचारियों के
द्वारा हर व्यक्ति के घर में बिना हमारी सहमती के विधुत विभाग के
कर्मचारियों ने जबरन मजदूर और गरीब लोगो
घरो में स्मार्ट मीटर लगा
दिये थे । और यह भी कहा जो व्यक्ति स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएगा उसकी
लाईट काट दी जाएगी ।
जिसके बाद अब हम लोगो के मीटर प्रीपेड मोड़ में कर दिये गए है ।
अब विधुत विभाग के द्वारा हम लोगो का विधुत बिल जो कि एक
महीने में 300 से 400 आता था अब वह 12 से 15 दिन में 1600 से 1800
रूपये आ रहा है और बिना कोई सूचना दिये हम लोगो कि लाईट काट दी जा
रही है ।
मांग है कि इस विषय में मदद करे और
हम सभी मजदूर और गरीब लोगो के घरो में समार्ट मीटर को हटवाकर पुराने मीटर लगवा दिया जाये। इस मौके पर देवीदयाल,केशर फूलचंद, लक्ष्मी,अनोखा,उमेश, चंद्र कला सहित अन्य मौजूद रहीं है।

More Stories
भागलपुर 16/04/2026*आयोजित बीसीए सत्र 2024-27 की परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।
हरदोई 16 अप्रैल 26*नशे में धुत्त युवक ने कार में मारी टक्कर, अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, बाल-बाल बचे कार सवार*
हरदोई 16 अप्रैल 26*खेत में खून से लथपथ मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी