बांदा 16 अप्रैल 26*के नरैनी ब्लॉक में अंबेडकर जयंती पर फतेहगंज में भव्य आयोजन, बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -जनपद बांदा के नरैनी ब्लॉक अंतर्गत फतेहगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण बाबा साहेब के विचारों से ओतप्रोत नजर आया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामबाबू पटेल एवं सचिन पटेल द्वारा किया गया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में रामनारायण पटेल , राजेन्द्र गुप्ता, चंद्रकिशोर कुशवाहा एवं सीपी सरगम तेज प्रताप उर्फ बबलू लाइनमैन रामकेश श्रीवास कैलाश नाथ सोनी कमलेश पटेल दिनेश गुप्ता उर्फ कल्लू डॉन पवन पटेल लल्ला वर्मा सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दयाराम गुप्ता जी , रघुराज सिंह पूर्व सैनिक, रामराज पटेल पूर्व ब्लैक ज्ञानेंद्र गुप्ता, संतोष कुशवाहा, राजाराम पटेल, भागवत प्रसाद गुप्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं गोपी चंद्र ओमप्रकाश गुप्ता विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,