बांदा14अप्रैल26*संविधान के शिल्पकार को नमन: जदयू कार्यालय में गरिमा, संकल्प और सामाजिक न्याय का महासंगम*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -बाँदा आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला इकाई के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई, जहां कार्यक्रम ने केवल श्रद्धांजलि का रूप ही नहीं लिया बल्कि समानता, अधिकार और न्याय के संकल्प का सशक्त मंच बनकर उभरा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने अपने जोशीले और ओजस्वी संबोधन में कहा कि “बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, एक क्रांति हैं, जिन्होंने सदियों से दबे-कुचले समाज को जीने का हक और सम्मान दिलाया, आज जरूरत है कि हम उनके संविधान को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखें बल्कि उसे अपने व्यवहार और व्यवस्था में उतारें, जब तक अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी,” उनके इस दमदार संबोधन ने पूरे माहौल में ऊर्जा भर दी और कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा कर दिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र नाथ गुप्ता ने बाबा साहेब के संघर्षों को प्रेरणा का स्रोत बताया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जदयू जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता ने संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया, मंच संचालन शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, कार्यक्रम में बाबूलाल चौधरी, सद्दाम हुसैन, संतोष अकेला, आयोजक बिहारीलाल अनुरागी (जिला अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ), सुरेश कुशवाहा (जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ), अटल बिहारी पटेल, चित्रकूट महिला जिला अध्यक्ष गीता सोनी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे और बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया, इस अवसर पर अखिलेश यादव जिला उपाध्यक्ष जेडीयू बांदा, कुलदीप रैकवार, दिलीप नंदकिशोर, बुंदेलखंडी रामशरण सिंह, राजाराम आचार्य, कुलदीप वर्मा, गुलाब पटेल, धर्मेंद्र कुमार, काशी प्रसाद याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, पूरे कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समान अवसर के मूल मंत्र गूंजते रहे और यह आयोजन एक प्रेरणादायक संदेश देकर संपन्न हुआ कि बाबा साहेब का सपना ही सशक्त भारत की असली नींव है।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*