*बांदा 5 नवंबर 26*पैलानी पुलिस ने कटर से हमला कर छात्र को घायल करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कटर बरामद*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*पैलानी, बांदा।* थाना पैलानी पुलिस ने युवक को कटर से हमला कर घायल करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.11.2026 को थाना पैलानी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गौरतलब है कि दिनांक 04.11.2026 को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला के रहने वाले रामबाबू द्वारा सूचना दी गई कि उनका भाई जो रणछोड़दास इंटर कॉलेज का छात्र है, कॉलेज में परीक्षा देने गया था। इसी दौरान गांव के ही शिवम एवं प्रयांशु द्वारा आपसी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए कटर मारकर घायल कर दिया था। सूचना प्राप्त होते ही थाना पैलानी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया।
इसी क्रम में घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों शिवम एवं प्रयांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*बरामदगी -*
– 01 कटर (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. शिवम पुत्र दीपू निवासी ग्राम खप्टिहाकला थाना पैलानी जनपद बांदा।
2. प्रयांशु पुत्र राजू निवासी ग्राम खप्टिहाकला थाना पैलानी जनपद बांदा।
*पंजीकृत अभियोग -*
– मु0अ0सं0- 234/26 धारा 109/352 बीएनएस थाना पैलानी जनपद बांदा।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
1. उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह
2. हे0कां0 धीरेन्द्र सिंह
3. हे0कां0 अनिल कुमार
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा: