July 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 18 जुलाई 26 दरोगा पर रिश्वत मांगने,अधिवक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप,

बांदा 18 जुलाई 26 दरोगा पर रिश्वत मांगने,अधिवक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप,

ब्रेकिंग न्यूज बांदा-

बांदा 18 जुलाई 26 दरोगा पर रिश्वत मांगने,अधिवक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप,एसपी से शिकायत*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*– बांदा में पुलिस विभाग एक बार फिर विवादों में है। एक अधिवक्ता ने कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार सैनी पर जमानतदार के सत्यापन के नाम पर ₹5 हजार की रिश्वत मांगने, विरोध करने पर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और घंटों चौकी में बंधक बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।

शिकायती पत्र के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को अधिवक्ता एक अभियुक्त के जमानतदार का सत्यापन कराने कृषि विश्वविद्यालय चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि सत्यापन करने के एवज में उपनिरीक्षक ने ₹5 हजार की रिश्वत मांगी। जब अधिवक्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए नियमानुसार मौके पर जाकर सत्यापन करने की बात कही तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए।

अधिवक्ता का आरोप है कि इसके बाद जमानतदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसे चौकी के एक कमरे में बैठा लिया गया। वहीं उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और मोबाइल फोन छीन लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चौकी में बैठाकर रखा गया।

इतना ही नहीं, अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उन पर दबाव बनाकर एक वीडियो भी बनवाया और धमकी दी कि यदि पुलिस की बात नहीं मानी तो झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। शिकायत में चौकी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Taza Khabar