बाँदा6अक्टूबर*चिल्ला में गैस सिलेंडर फटने से पूरी घर गृहस्थी जलकर राख
चिल्ला।चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में आज बुधवार की सुबह एक घर मे गैस सिलेंडर फटने से घर गृहस्थी जलकर राख हो गई हैं।चिल्ला गांव की सेमिया पत्नी किशोरीलाल गैस सिलेंडर में दूध पकाने के लिए रखकर जैसे ही रसोईघर से बाहर निकली तो बडी तेज आवाज के साथ गैस का सिलेंडर फट गया।सिलेंडर के फटने से रसोईघर सहित पूरे घर में आग लग गई।सेमिया तथा उसके परिवार के अन्य लोगों ने घर के बाहर आकर पड़ोसियों को आवाज देकर आग में काबू पाने का प्रयास किया।वही जानकारी पाकर चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुँचकर आग को काबू में किया।सेमिया ने बताया कि आग की वजह से उसके घर में रखे हुए पूरे समान व खाने पीने का भी समान जलकर राख हो गया है।
जानकारी मिलने पर पैलानी के तहसीलदार तिमराज सिंह मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल26 *सीधा और तीखा: सम्राट चौधरी पर PK का बड़ा हमला,
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल 26 पीएचसी बायसी में फायर सेफ्टी पर मॉकड्रिल, आशा-एएनएम को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण*
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल26 *पूर्णिया में अंबेडकर जयंती पर जनसैलाब, नीले समंदर में बदला शहर; पप्पू यादव ने लगाए जय भीम के नारे*