[06/10, 2:44 PM] Madan Gupta Banda: दिघवट में बिजली कनेक्शन कटने के बाद भी उपभोक्ता के घर आर.सी.भेज दिया बिजली विभाग ने
चिल्ला।चिल्ला थाना क्षेत्र के दिघवट गांव के रहने वाले परमेश्वरी दयाल पुत्र गयादीन ने बताया कि उसने बिजली कनेक्शन विधुत उपकेंद्र पलरा से लिया हुआ था।जहाँ पर उसने 29-05-2015 को अपना सम्पूर्ण बिल जमा कर कनेक्शन कटवा दिया था।इसके अतिरिक्त 30-06-2015 को 1954 रुपये एवं 30-07-2015 को 1954 रुपये अतिरिक्त जमा कर दिए गए थे,जिससे विभाग का कोई भी अवशेष न रहे।इसके बाद भी बिल आना बंद नही हुआ।इसके बाद जिला अधिकारी से शिकायत करने के 15-20 दिन बाद फोन से बिजली उपखंड अधिकारी ने कहा कि आपका बिल बन्द कर कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिया गया है।इसके बाद 25-03-2021 को पैलानी तहसील से आरसी की सूचना क्षेत्रीय अमीन द्वारा दी गई।जब से उसने कई बार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का निदान नही हुआ है।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
[06/10, 2:45 PM] Madan Gupta Banda: पैलानी डेरा के तिराहे में सार्वजिनक शौचालय व पेशाब घर बनवाने की मांग की ग्रामीणों ने
पैलानी।पैलानी तहसील क्षेत्र के पैलानी गांव के मजरा पैलानी डेरा के ग्रामीणों ने आज पैलानी तहसील के उपजिलाधिकारी से गांव के तिराहे में सार्वजिनक शौचालय व पेशाब घर बनवाने की मांग की है।ग्रामीण मुन्ना निषाद ने बताया कि इस तिराहे में 42 गांव के यात्री आने-जाने के लिए आते हैं तथा समान आदि भी खरीदते हैं लेकिन पूरे तिराहे में कही पर भी सार्वजिनक शौचालय या पेशाब घर न बना होने की वजह से सभी को बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व लड़कियों को होती हैं।तिराहे से लगभग 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है उनको पेशाब आदि करने के लिए।पैलानी डेरा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को पूरी समस्या बताई भी गई है लेकिन उन लोगो के द्वारा अनसुना किया गया है।पैलानी के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते समय मुन्ना निषाद,धर्मराज,गोरे महाराज,सत्यम,गुलाब सिंह,पवन कुमार,राजू सिंह,संजय,रामबाबू,सुनील यादव सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नवादा पर मथुरा डिपो की एक बस द्वारा एक दंपति को मारी टक्कर हुई मौत
नई दिल्ली24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
सुल्तानपुर24जुलाई26*बरियार चोर सेन्हिया में बिरहा गावे, खड़े सभासद पीछे ताली बजावे।