बांदा14अप्रैल 26* भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर निकली भीम यात्रा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -बांदा के मवई बुजुर्ग गांव में एल. आर. एम. बाल मन्दिर विद्यालय ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भीम यात्रा निकाली जिसमें स्कूली बच्चे,शिक्षक ,और बाबा साहब के अनुयाई शामिल रहे।
प्रभात फेरी के पश्चात बाबा साहब के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रतिमाओं का अनावरण तथा केक काटकर भीम जयंती का आगाज किया गया।
तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें से दूर दराज से आए हुए मेहमानों ने बाल कलाकारों को जमकर सराहा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भीम वंदना, स्वागत गीत, रमाबाई का त्याग नामक नाटक, और यमलोक का शासन जैसे मनोरंजन और भाव विभोर करने वाले दृश्यों को प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम कुमार तथा वाद्य यंत्र पर रामकुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को हमारे विद्यालय में संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसे देखने के लिए गांव के कोने-कोने से बड़े बुजुर्ग बच्चों महिलाओं समेत आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन