बाँदा 30 दिसम्बर 25*डॉ. प्रतीक्षा गुप्ता बनीं गरीबों की मसीहा: मुफ्त में किया जटिल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
बांदा (उत्तर प्रदेश)। जिला अस्पताल बांदा में एक हृदयस्पर्शी घटना सामने आई है, जहां डॉ. प्रतीक्षा गुप्ता ने मानवता की मिसाल कायम की। ग्राम जरर निवासी शिव देवी को अचानक तेज पेट दर्द हुआ। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बांदा लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।
डॉ. प्रतीक्षा गुप्ता ने मरीज का चेकअप किया। जांच में पता चला कि शिव देवी के पेट में एक बड़ी गांठ (ट्यूमर) है, जिसके लिए तत्काल ऑपरेशन जरूरी था। मरीज के परिवार वाले गरीब होने के कारण उनके पास ऑपरेशन का खर्च उठाने के लिए पैसे नहीं थे। वे काफी परेशान थे।
इस स्थिति को देखकर डॉ. प्रतीक्षा गुप्ता ने कहा, “आप चिंता न करें, मैं खुद यह ऑपरेशन करूंगी।” डॉक्टर ने स्वयं ऑपरेशन थिएटर में जाकर जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। आज शिव देवी पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर लौट चुकी हैं।
इस नेक कार्य से डॉ. प्रतीक्षा गुप्ता गरीबों की मसीहा बन गई हैं। उनके इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। ऐसे डॉक्टर समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो गरीब मरीजों की मदद के लिए आगे आते हैं।
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*