बाँदा 16दिसम्बर 25*जनपद चित्रकूट में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आयुक्त महोदय, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा अजीत कुमार (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में जनपद चित्रकूट में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा, जिलाधिकारी, चित्रकूट, पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त महोदय द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष बल दिया गया।
आयुक्त महोदय ने विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब ट्रांसफार्मरों की शीघ्र मरम्मत एवं जर्जर विद्युत लाइनों के प्रतिस्थापन के निर्देश दिए। जल निगम (ग्रामीण) को हर घर जल योजना के अंतर्गत शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
नगर विकास एवं पंचायतीराज विभाग को स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट एवं ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति, विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सुचारू खरीद, समय से भुगतान तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पशुपालन, ग्राम्य विकास, पर्यटन, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाने, पर्यटन स्थलों के विकास तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। आयुक्त महोदय ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, अपराध नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके उपरांत आयुक्त महोदय द्वारा जनपद चित्रकूट के ग्राम पंचायत पहरा में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य ग्राम स्तरीय सेवाओं से संबंधित समस्याएं रखी गईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए
ग्राम चौपाल के दौरान असहाय एवं वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए तथा 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। आयुक्त ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*