बाँदा 16दिसम्बर 25*पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस लाइन में स्थापित समस्त शाखाओं/कार्यालयों का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।*
*निरीक्षण के दौरान वाचक कार्यालय, साइबर क्राइम थाना, यूपी-112 कार्यालय व अन्य सभी शाखाओं/कार्यालयों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से–* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा आज दिनांक 16.12.2025 को पुलिस लाइन में स्थापित समस्त शाखाओं/कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा वाचक कार्यालय, आईजीआरएस शाखा, अपराध शाखा, चुनाव सेल, गुमशुदा सेल, मॉनिटरिंग सेल, स्थानीय अभिसूचना इकाई, वीवीआईपी सेल, फील्ड यूनिट, साइबर क्राइम थाना, यूपी-112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, रेडियो शाखा, यातायात कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । प्रभारी डायल-112 को आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने तथा आमजनमानस को इसके उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शाखा प्रभारियों को अपने-अपने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए कार्यालय के कार्यों को सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया । पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित को आदेशित भी किया गया । कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया तथा सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की, कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे जनसामान्य को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सके । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी डायल-112/यातायात प्रतिज्ञा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
नई दिल्ली27जुलाई26*🕎धर्मेंद्र प्रधान को BJP संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी..!!*
उत्तर प्रदेश27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*