बाँदा 13 फ़रवरी 26*बांदा में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा निकाली*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा में मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा जैसी योजना का नाम बदलकर गरीब, मजदूर, किसानों के अधिकारों का हनन किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में मनरेगा जैसी योजना गरीब तबके के चतुर्मुखी उत्थान के लिए लाई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने नाम ही परिवर्तित किया बल्कि गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन किया। पदयात्रा का समापन ओजस्वी नारों के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

More Stories
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट