फाजिल्का12मई*हिम्मतपुरा की महिला सरपंच रेणू बाला के पति मनोज कुमार सहित राकेश कुमार व शगन लाल पुलिस रिमांड
अबोहर, 12 मई (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने दोस्त को अधिक नशा देने तथा उसे मौत के घाट उतारने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ धारा 304, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में गांव हिम्मतपुरा निवासी सरपंच रेणू के पति मनोज कुमार पुत्र आत्मा राम वासी हिम्मतपुरा, राकेश कुमार पुत्र शगन लाल वासी हिम्मतपुरा को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोप है कि मनोज कुमार व राकेश कुमार ने अपने एक दोस्त सुखदेव सिंह को अपने साथ लेकर कुलवंत सिंह पुत्र सुरजन सिंह वासी बलोचकेरा के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने नशे का सेवन किया जिससे सुखदेव सिंह की ओवरडोज से से हालत खराब हो गई जिसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बहाववाला प्रभारी गुरविंद्र कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी कुलवंत सिंह पुत्र सुरजन सिंह की तलाश जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*