पूर्णिया27अप्रैल26*सपने कुचलने नहीं देंगे – कर्नल अशोक सिंह का कांग्रेस पर वार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया बिहार।* नारी शक्ति वंदन महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस के रुख को लेकर भाजपा के वरिष्ठ जिला सदस्य कर्नल अशोक सिंह सेवानिवृत्त ने तीखा हमला बोला है। कर्नल अशोक सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं के अपमान का सबक देश सिखाएगा।
कर्नल अशोक सिंह सेवानिवृत्त ने कहा, “सुन लो कांग्रेस, सपने कुचलने नहीं देंगे। संसद में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ खड़े होकर तुमने अपनी असली मानसिकता दिखा दी। राहुल गांधी का महिला विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है।
उन्होंने कहा कि जो पार्टी मंच से महिला सम्मान की बात करती है, वही संसद में बिल के खिलाफ वोटिंग कर मां, बहन और बेटी की आकांक्षाओं पर चोट पहुंचाती है। ये सिर्फ बिल का विरोध नहीं, हर घर की इज्जत का अपमान है
कर्नल अशोक सिंह सेवानिवृत्त ने कहा, “भारत की फौज में रहा हूं। जिस देश की नारी का अपमान होता है, उस कौम का पतन तय है। महिला सिर्फ वोट नहीं है। महिला मां है जो जन्म देती है, बहन है जो रक्षा का धागा बांधती है, बेटी है जो दो कुलों की लाज बचाती है। ऐसी नारी शक्ति के खिलाफ बोलने का नतीजा क्या होता है, ये इतिहास गवाह है। देश की महिलाएं कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी।
कर्नल अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक सिर्फ आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को अधिकार दिया। भाजपा सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
अवकाश प्राप्त कर्नल अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को गांव-गांव जाकर उजागर किया जाएगा। “हर चौपाल, हर गली में बताएंगे कि कैसे कांग्रेस ने महिलाओं के हक को रोका। पूर्णिया की महिलाएं इस अपमान का सबक सिखाएंगी।
कर्नल अशोक सिंह सेवानिवृत्त ने अंत में कहा, “याद रखो, जो नारी का अपमान करेगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी। ये लकीर है, जो मिटेगी नहीं। महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाने की लड़ाई भाजपा लड़ती रहेगी।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट