April 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..

लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..

लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..……………..*

➡ लखनऊ – पारा इलाके में जनता का फूटा गुस्सा, जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों का धरना, घंटों जाम से परेशान होकर ट्रैक पर बैठे लोग, पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन, क्रॉसिंग बंद रहने से रोज लगता है जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी, मौके पर RPF और पुलिस तैनात।

➡ आजमगढ़ – रविदास नगर मोहल्ले में पानी की किल्लत, हैंडपंप और नल की सुविधा पूरी तरह नदारद, प्रशासन से पानी की सुविधा दिलाने की मांग, लालगंज के रविदास नगर मोहल्ले का मामला।

➡ सोनभद्र – मंत्री रविन्द्र जायसवाल पहुंचे सोनभद्र, महिला जनाक्रोश अभियान को लेकर प्रेसवार्ता, महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर हमला, मामले को लेकर विपक्ष को बताया जिम्मेदार, ‘महिलाओं की भागीदारी से देश का विकास तेज’।

➡ वाराणसी – वाराणसी में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, BLW में पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित, नारी शक्ति को समर्थित किया है जनसभा, परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे, करीब 6300 करोड़ रुपए की है परियोजनाएं, 29 अप्रैल को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे, पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज।

➡ गाजियाबाद – चलती वैन अचानक बनी आग का गोला, चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग पहुंचा, आग बुझाई, जिले के सिद्धार्थ विहार इलाके की घटना।

➡ मेरठ – 3 मई-24 जुलाई तक शंकराचार्य की गौरक्षा यात्रा, यूपी के हर विधानसभा का दौरा करेंगे शंकराचार्य, 3 मई को गोरखपुर से यात्रा शुरू करेंगे शंकराचार्य, गौरक्षा को लेकर जागरूकता, चतुरंगिणी सेना का गठन, लखनऊ में चतुरंगिणी सेना संग यात्रा समापन करेंगे।

➡ सीतापुर – व्यापारी की हत्या की साजिश रचने वाले अरेस्ट, मास्टर माइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पैसे को लेकर मुकेश और गौरव में था विवाद, गौरव ने मुकेश की हत्या के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल, कोतवाली नगर व SOG की टीम ने की कार्रवाई।

➡ सीतापुर – गाजीपुर में नाबालिग की हत्या का मामला, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर हाउस अरेस्ट, पुलिस कार्रवाई पर भड़के सांसद राकेश राठौर, घर के बाहर निकल सड़कों पर बैठे सांसद, कार्रवाई को बताया पुलिस की गुंडई, परिवार से मिलने जाने के मिले थे इनपुट, SDM, CO, कोतवाल सांसद को मनाने में जुटे।

➡ बरेली – खाली खेतों में अचानक से लगी आग, खेत किनारे झाड़ियों में भी लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, बहेड़ी थाना क्षेत्र के भुडिया कालोनी की घटना।

➡ सहारनपुर – जनकपुरी पुलिस ने 4 वाहन चोर पकड़े, बाइक, नकदी और कटे हुए पुर्जे बरामद, वाहनों को काटकर बेचता था गिरोह, पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा संभव।

➡ हमीरपुर – माधुपिया एच.पी. गैस सर्विस का निरीक्षण, जिला आपूर्ति विभाग द्वारा औचक निरीक्षण, 571 सिलेंडरों की अनियमितता सामने आई, अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले, मौदहा कोतवाली में है माधुपिया गैस एजेंसी, DM अभिषेक गोयल ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

➡ हापुड़ – 14 गैस एजेंसियों पर स्टॉक गड़बड़ी का मामला, कंपनी की सेल्स अधिकारी प्रिया अग्रवाल हटाई गई, इंडेन गैस कंपनी की थी सेल्स अधिकारी, जिला आपूर्ति विभाग को थमाया था फर्जी डाटा, गैस एजेंसियों को कम संख्या में दिए थे सिलेंडर।

➡ बरेली – होमगार्ड परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था, परीक्षार्थी अनुराग की जगह धर्मेंद्र बना अभ्यर्थी, इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस, कोतवाली क्षेत्र के साहू गोपीनाथ इंटर कालेज से अरेस्ट।

➡ बरेली – दबंगों ने मां-बेटी संग की मारपीट, शादी समारोह से वापस लौट रही थी, मारपीट करने का वीडियो वायरल, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत, फतेगंज पश्चिमी क्षेत्र के लोहार नगला की घटना।

➡ कन्नौज – सड़क पर खड़े ई-रिक्शा, ऑटो से जाम, करीब घंटे भर पुराने जीटी रोड रहा जाम, जाम में फंसे राहगीर गर्मी, उमस में उबले, राहगीरों ने जाम का वीडियो वायरल किया, गुरसहायगंज कस्बे का है पूरा मामला।

➡ फतेहपुर – नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार, राहगीरों ने किसी तरह बचाई जान, शॉर्ट-सर्किट के चलते आग की आशंका, थरियांव थाना क्षेत्र की घटना।

➡ कानपुर नगर – सूटरगंज के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, खंडित मूर्तियों का हुआ जीर्णोद्धार, 30 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन।

➡ अमेठी – अज्ञात कारणों से आग का विकराल रूप, चिंगारी ने 6 घरों को लिया चपेट में, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई, समय से नहीं पहुंची फायर टीम, कोतवाली क्षेत्र के सराय हीरमती गांव की घटना।

➡ अलीगढ़ – जन आक्रोश महिला यात्रा का आयोजन, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का नेतृत्व, विपक्ष पार्टी के नेताओं का फूंका पुतला, आधी आबादी के सम्मान से खिलवाड़- बेबी रानी।

➡ अलीगढ़ – नाली के विवाद में दो पक्षों में विवाद, करीब दर्जनभर महिला, पुरुष घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी, विजयगढ़ थाना के नगलाबरी की घटना।

➡ सीतापुर – कार की बाइक में टक्कर लगने से हादसा, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, रेउसा से बिसवां आ रहे थे बाइक सवार, बिसवां कस्बे के निवासी थे जैब, अनस, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, सदरपुर थाना क्षेत्र के धामी सराय की घटना।

➡ हापुड़ – एसपी ने 237 सिपाहियों को दी पोस्टिंग, 2025 बैच के सिपाहियों की पोस्टिंग दी, अलग-अलग थानों में प्रशिक्षण को तैनात।

➡ मुजफ्फरनगर – मुजफ्फरनगर में लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण, कुल 43 विवेचनाएं सफलतापूर्वक निस्तारित की गई, वांछित 15 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, NBW वारण्टी 18 अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए, SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अभियान, जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी, पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह प्रभावी साबित हुआ।

➡ मेरठ – शादाब जकाती के खिलाफ मेरठ में एक और केस, जकाती ने वीडियो क्रियेटर्स के संग जुलूस निकाला, शादाब जकाती ने मेरठ में खोला है ज्वैलरी शोरूम, जकाती के जुलूस से सड़क पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने जाम खुलवाकर जकाती पर केस दर्ज किया, पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना निकाला जुलूस, हापुड़ अड्डे पर शादाब जकाती ने निकाला था जुलूस।

➡ इटावा – कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, कार सवार वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार, एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, कोतवाली भरथना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा।

➡ अमेठी – 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल, घायल को इलाज के लिए भेजा CHC जामों, गंभीर रूप से घायल युवक का चल रहा इलाज, जामों थाना क्षेत्र के कटारी गांव का है मामला।

Taza Khabar