पूर्णिया 15 अप्रैल 26*विपक्ष से गुलदस्ता : अख्तरुल ईमान ने CM सम्राट को दी बधाई*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफ़ान कामिल की खास रिपोर्ट अपआज तक
पूर्णियाबिहार : अख्तरुल ईमान पार्टी के सख्त तेवर के लिए जाने जाते हैं, मगर इस बार उन्होंने सियासी प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर शिष्टाचार की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्होंने सम्राट चौधरी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और बिहार के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा, “मुख्यमंत्री पद एक संवैधानिक जिम्मेदारी है। सम्राट चौधरी को बिहार की जनता ने मौका दिया है। हमारी पार्टी का स्टैंड अपनी जगह है, लेकिन शिष्टाचार और लोकतांत्रिक मर्यादा सर्वोपरि है। सीमांचल समेत पूरे बिहार के हक के लिए हम अपनी बात रखते रहेंगे।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष का BJP नेता और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देना सियासी गलियारे में बड़ी खबर है। सीमांचल की सियासत में अख्तरुल ईमान का बड़ा नाम है। इस मुलाकात को कई लोग आने वाले दिनों में बदले सियासी समीकरणों से भी जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल इस भेंट को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजनीति में इसके मायने जरूर तलाशे जाएंगे।

More Stories
गोंडा21 अप्रैल 26*थाना परसपुर के डेहरास में गोलीकांड की घटना से ह्ड़कंप,
वाराणसी21 अप्रैल 26 *धार्मिक नगरी काशी में आस्था की डुबकी*
लखनऊ 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*