पूर्णिया बिहार15अप्रैल26* कूड़े के ढेर से बच्चों की किलकारी तक’: महापौर विभा कुमारी ने किया ग्रीन सिटी पार्क का उद्घाटन,
पूर्णिया के बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णियाबिहार : थाना चौक की तस्वीर अब पूरी तरह बदल गई है। जहां पहले अतिक्रमण और कूड़े का अंबार लगा रहता था, वहीं अब बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। बुधवार को नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर नवनिर्मित ग्रीन सिटी पार्क का उद्घाटन किया और इसे नगरवासियों को समर्पित कर दिया। इसमौ के
पर महापौर विभा कुमारी ने कहा, “यह जगह पहले शहर का बदनुमा दाग थी। अतिक्रमण और गंदगी से लोग यहां से मुंह फेर लेते थे। नगर निगम ने इसे चुनौती की तरह लिया और आज ये सुंदर पार्क स्वच्छ पूर्णिया के सपने की पहली सीढ़ी है। उन्होंने
कहा की नए ग्रीन सिटी पार्क में सुबह-शाम टहलने के लिए पाथवे, ओपन जिम के साथ व्यायाम की व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच और बच्चों के लिए झूले-फिसलपट्टी लगाए गए हैं। चारों तरफ हरियाली और फूलों से पार्क को सजाया गया है।
उद्घाटन के साथ ही पार्क बच्चों से भर गया। नन्हे-मुन्ने झूलों पर झूलते दिखे तो बच्चियों ने फिसलपट्टी पर खूब मस्ती की। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच बच्चों के खेलने की ऐसी जगह की सख्त जरूरत थी। अभिभावक भी पार्क की सुरक्षा और सफाई से काफी खुश नजर आए।
उद्घाटन मौके पर पूर्णिया सदर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद नवल जायसवाल, अंजनी साह, अमित कुमार सोनी, तौकिर रियाज पप्पू, गुलाब हुसैन, लखेंद्र साह, स्वपन घोष, अर्जुन सिंह, प्रदीप जायसवाल, निर्जला देवी, पूनम देवी, ममता सिंह, राजीव रंजन सहाय उर्फ बबलू सहाय, भोला कुशवाहा, अभिजीत कुमार उर्फ पासवान, चांदनी देवी, उर्मिला देवी, मुर्शिदा खातून, समसुन खातून समेत कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नगर निगम पूर्णिया के महापौर महापौर विभा कुमारी ने कहा, “यह पार्क आप सबका है। इसकी सफाई और देखभाल की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। आइए, मिलकर स्वच्छ, सुंदर और हरित पूर्णिया बनाएं।
थाना चौक का यह ग्रीन सिटी पार्क अब शहर के लिए नया लैंडमार्क बन गया है और बच्चों की पहली पसंद भी।

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बलिया17 अप्रैल 26*रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज,*
कानपुर नगर17अप्रैल26*कानपुर की केंद्र शासित फैक्ट्री में मजदूरों का शोषण!नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10 हज़ार से ज़्यादा की वसूली