कौशाम्बी 15 अप्रैल 26*एएसपी ने किया थाना चरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 15/04/2026 को थाना चरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय अभिलेख,मालखाना शस्त्रागार, हवालात,बैरक,मेस एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण,लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतने एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई,अभिलेखों के रख-रखाव एवं अनुशासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल दिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने हेतु निर्देशित किया गया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*