पूर्णिया बिहार29दिसंबर25* उद्योगों की नई शुरुआत: डॉ दिलीप जायसवाल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल पूर्णिया जिला के बनभाग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में उद्योगों के विकास को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि सीमांचल में औद्योगिक संभावनाएं अपार हैं और आने वाले समय में यहां छोटे, मध्यम एवं बड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है।पथ निर्माण के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में सड़कों का मजबूत जाल बिछाया जाएगा। बेहतर सड़कों से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सड़क कनेक्टिविटी सरकार की प्राथमिकता है।डॉ. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* के नेतृत्व में बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। यह सरकार विकास के साथ-साथ प्रदेश में अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए भी लगातार काम कर रही है। इस मौके पर पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार , जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ऋषि , जिला मंत्री नूतन गुप्ता, भाजपा जिला सदस्य सेवानिवृत कर्नल अशोक कुमार सिंह, जिला मंत्री संजय मिर्धा के अलावा दर्जनों एनडीए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे,
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*