March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार21मार्च 26*महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने दी ईद की मुबारकबाद, 

पूर्णिया बिहार21मार्च 26*महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने दी ईद की मुबारकबाद, 

पूर्णिया बिहार21मार्च 26*महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने दी ईद की मुबारकबाद, 

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी और सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने जिलेवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें सब्र, इबादत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।
जितेंद्र यादव ने कहा कि पूरा पूर्णिया जिला उनका परिवार है और परिवार के सुख-दुख में शामिल होना उनका कर्तव्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज में जाति-धर्म, ऊंच-नीच एवं अमीरी-गरीबी का भेदभाव समाप्त होना चाहिए और आपसी सौहार्द एवं एकता को बढ़ावा देना चाहिए।
इस दौरान जितेंद्र यादव ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा करने आए लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाई दी। उन्होंने बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, चिमनी/कनवा बाजार स्थित जामा मस्जिद सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में जाकर नमाजियों से आत्मीय भेंट की।
महापौर विभा कुमारी ने भी ईद के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ईद का त्योहार हमें शांति और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

Taza Khabar