पूर्णिया बिहार21मार्च26*विधायक विजय खेमका और नूतन गुप्ता ने सरहुल बाहा पूजा महोत्सव में जताई शिरकत_
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया के गिरजा चौक स्थित राजेंद्र बाल उद्यान में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य सरहुल (बाहा) पूजा महोत्सव में विधायक विजय खेमका, भाजपा महिला जिला मंत्री नूतन गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और सामूहिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी को एकजुट होकर प्रकृति की पूजा करनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहिए।
भाजपा महिला जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि सरहुल पर्व हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और समाज में एकता और सौहार्द का संदेश जाता है।
इस अवसर पर सरहुल बाहा पूजा महोत्सव समिति, हांसदा तरबन्ना द्वारा आयोजित सरहुल पूजा में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं के साथ इस पावन अवसर की गरिमा को साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूजा समिति के सदस्यों ने किया और अंत में सभी ने एक दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,