पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआज तक
पूर्णिया बिहार ।अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने के लिए पूर्णिया पुलिस अधीक्षक की पहल पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS पूर्णिया के नेतृत्व में बनी इस टीम में DHEW के जिला मिशन समन्वयक, OSC केंद्र प्रशासक, लेखा सहायक और दो पुलिस बल के जवानों को शामिल किया गया।
टीम ने पूर्णिया के प्रमुख मंदिरों में जाकर पुजारियों और श्रद्धालुओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया। कामाख्या मंदिर, हरदा मठ मंदिर, माता स्थान, पूरन देवी मंदिर, सिटी काली मंदिर, लाइन बाजार शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर, आस्था मंदिर और कसबा स्थित रानी सती मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में अभियान चलाया गया।
टीम ने सभी मंदिरों के पुजारियों से वार्तालाप कर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। मंदिर प्रांगण में बाल विवाह विरोधी पोस्टर लगाए गए और आम नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे न तो बाल विवाह का हिस्सा बनें और न ही इसे होने दें। टीम ने कहा कि बच्चों का बचपन बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
*चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098*
*महिला हेल्पलाइन: 181*
*वन स्टॉप सेंटर:9771468025
या सीधे जिला प्रशासन, पूर्णिया को सूचित करें।
इस अभियान में महिला एवं बाल विकास निगम और जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन पूर्णिया के जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी और DHEW कार्यालय से लेखा सहायक पुष्कर कुमार शामिल रहे। वहीं अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर बनमनखी की केंद्र प्रशासक ने बनमनखी अनुमंडल के धरहरा मंदिर और अन्य स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा