March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26 स्वस्थ पूर्णिया का निर्माण : कसबा विधायक ने मेफेयर मैराथन 2026 में की शिरकत

पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26 स्वस्थ पूर्णिया का निर्माण : कसबा विधायक ने मेफेयर मैराथन 2026 में की शिरकत

पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26 स्वस्थ पूर्णिया का निर्माण : कसबा विधायक ने मेफेयर मैराथन 2026 में की शिरकत

पूर्णियाबिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : कसबा विधानसभा के विधायक नितेश तेश कुमार ने मेफेयर पूर्णिया मैराथन 2026 में भाग लिया और बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, श्रीमती लेशी सिंह जी के साथ विजेताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक नितेश कुमार ने कहा, “एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। जब युवा दौड़ते हैं, तो समाज सकारात्मकता की ओर दौड़ता है। इस तरह के मैराथन केवल एक प्रतियोगिता नहीं हैं, बल्कि यह पूर्णिया में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति एक नए आंदोलन की शुरुआत है।
उन्होंने आयोजक विनय चौरसिया जी, शुभम अग्रवाल जी और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी और कहा, “मैं इस पहल की सराहना करता हूं और भविष्य में ऐसे आयोजनों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहूंगा, जो हमारे समाज को, विशेषकर युवाओं को, एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करें।
विधायक नितेश कुमार ने सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा, “आइए, हम सब मिलकर एक ‘स्वस्थ पूर्णिया’ का निर्माण करें! जय हिन्द!
इस अवसर पर बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, श्रीमती लेशी सिंह जी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी विजेताओं को सम्मानित किया और आयोजकों को बधाई दी।

Taza Khabar