कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*अजय सक्सेना की 8वीं पुण्यतिथि पर गरीबों में 101 कंबल और मिष्ठान का वितरण, भोजन भी कराया गया*
*भरवारी (कौशाम्बी)।* पत्रकार राजू सक्सेना के बड़े भाई स्व. अजय सक्सेना की 8वीं पुण्यतिथि पर गरीबों में 101 कंबल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर गरीबों को भोजन भी कराया गया और स्व. अजय सक्सेना के कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीब महिलाओं को कंबल और मिष्ठान पाकर उनके चेहरे खिल उठे। सभी ने स्व. अजय सक्सेना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
*भावुक हुए राजू सक्सेना -*
*भरवारी कौशाम्बी* इस मौके पर राजू सक्सेना ने कहा कि बड़े भाई अजय सक्सेना की मौत के बाद से वह अधूरे हो गए हैं और उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।कंबल वितरण कार्यक्रम में स्व. अजय सक्सेना के बेटे सक्षम सक्सेना,शिवम सक्सेना एवं सार्थक सक्सेना सहित घर की सभी महिलाएं मौजूद रहीं। भतीजों ने अपने प्रिय चाचा की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल,मिष्ठान एवं भोजन बांटकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
*सड़क हादसे में हुई थी मौत -*
*भरवारी कौशाम्बी* बता दें कि स्व. अजय सक्सेना साईं कृपा कोल्ड स्टोर में बतौर प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। कोल्ड स्टोर से लौटते वक्त रोही चौराहा भरवारी के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह अपने पीछे तीन पुत्र एवं पत्नी को छोड़ गए थे।परिवार ने भगवान से प्रार्थना की कि स्व. अजय सक्सेना को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

More Stories
उन्नाव 28 नवम्बर 26*दिव्य कलश यात्रा में उमड़ा मात्रशक्तियों का सैलाब,श्रीमद्भागवत के महात्म्य पर हुई चर्चा
कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*तहसीलदार ने अभिलेखों का अवलोकन कर कब्जाधारकों से मांगे रामलीला संपत्ति का लिखित अनुमति पत्र*
कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*साहू पान भण्डार का ताला तोड़कर घुसे चोर,112 पुलिस आते ही सामान छोड़कर भागे*