कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
कानपुर नगर*सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.) ने जानकारी दी है कि रेलवे यातायात की सुरक्षा एवं नियमित अनुरक्षण कार्य के दृष्टिगत ग्राम धैरमपुर से सिंढी गांव को जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या-78 (किमी 1418/09-10) पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
इस कारण उक्त रेलवे समपार दिनांक 27 जुलाई 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 2 अगस्त 2026 को सायं 6:00 बजे तक सभी प्रकार के यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस अवधि में आवागमन के लिए रेलवे समपार संख्या-80 के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा उसी के अनुरूप निर्धारित करें।
——-

More Stories
जालौन25जुलाई2026*जालौन अब बीहड़ नहीं, विकास और विरासत की पहचान बना-मुख्यमंत्री
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*