August 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 अगस्त26* 12 ज को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, वादों के निष्पादन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक*

पूर्णिया बिहार 22 अगस्त26* 12 ज को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, वादों के निष्पादन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक*

पूर्णिया बिहार 22 अगस्त26* 12 सितम्बर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के आदेश और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को किया जाएगा। यह लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी लगेगी।
लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बारगेनिंग, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, तलाक को छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण, सेवा-पेंशन, उपभोक्ता, राजस्व और अन्य दीवानी वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

*अधिवक्ताओं के साथ बैठक*

अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई।
बैठक में संघ के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र नारायण अम्बष्ट सहित अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, नितिन कुमार, संतशिशु कुमार चौरसिया, कुशनाथ झा, कृष्णकान्त वर्मा, अमित कुमार सिंह, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, नंदन कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
बैठक में अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने स्तर पर पक्षकारों से संपर्क कर सुलह के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके। सभी अधिवक्ताओं ने सहयोग की सहमति दी।
सचिव ने बताया कि जिन पक्षकारों को नोटिस प्राप्त नहीं भी हुआ है, यदि उभय पक्ष आपसी सहमति से अपना वाद समाप्त कराना चाहते हैं तो वे 12 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने वाद का निपटारा करा सकते हैं।

Taza Khabar