पूर्णिया बिहार 20 अगस्त26 *पूर्णिया में अब जमीन रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, QR कोड वाला रंगीन दस्तावेज हाथों-हाथ मिलेगा*
मोहम्मद इरफान कामिल आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*दैनिक भास्कर की खबर पर जिला प्रशासन ने दिया जवाब, डीएम के निर्देश पर दस्तावेज लेखकों के साथ हुई बैठक*
*पूर्णियां बिहार ।* दैनिक भास्कर में 22 अगस्त को प्रकाशित खबर पेपरलेस रजिस्ट्री के चौथे दिन भी आवेदन शून्य, असमंजस कायम के संदर्भ में समाहरणालय के जनसंपर्क कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी 141 निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू कर दी है।
नई व्यवस्था के तहत अब रजिस्ट्री के दिन ही क्रेता को QR कोड लगा हुआ रंगीन निबंधित दस्तावेज मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया में e-KYC और डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग होगा, जिससे फर्जी दस्तावेज, छेड़खानी और जालसाजी पर पूरी तरह रोक लगेगी। प्रशासन ने इसे वैश्विक मानकों के अनुरूप एक सराहनीय पहल बताया है।
*DM के आदेश पर हुई अहम बैठक*
इस नई प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए समाहर्ता-सह-जिला निबंधक अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के आदेश पर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया सदर और जिला अवर निबंधक ने दस्तावेज लेखकों और प्रशिक्षुओं के साथ बैठक की।
बैठक में पेपरलेस निबंधन की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सेवा प्रदाता के रूप में दस्तावेज लेखकों की भूमिका स्पष्ट की गई। दस्तावेज लेखकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आज के दौर में निबंधन प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग बेहद जरूरी और उपयोगी है। उन्होंने सभी हितधारकों से इसका स्वागत करने और व्यापक रूप से अपनाने की अपील की।

More Stories
लखनऊ22अगस्त26*रक्षाबंधन पर CM का बड़ा तोहफा: प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान……!!*
कन्नौज22अगस्त26*(SD) कन्नौज में DM ने चलाई ‘स्मार्ट क्लास’, अधिकारी से बने शिक्षक…..!!*
ग्वालियर22अगस्त26*चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देना पड़ा भारी, ग्वालियर नगर निगम के 44 प्रत्याशियों पर आयोग की बड़ी कार्रवाई, अयोग्य घोषित*