August 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

ग्वालियर22अगस्त26*चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देना पड़ा भारी, ग्वालियर नगर निगम के 44 प्रत्याशियों पर आयोग की बड़ी कार्रवाई, अयोग्य घोषित*

ग्वालियर22अगस्त26*चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देना पड़ा भारी, ग्वालियर नगर निगम के 44 प्रत्याशियों पर आयोग की बड़ी कार्रवाई, अयोग्य घोषित*

ग्वालियर22अगस्त26*चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देना पड़ा भारी, ग्वालियर नगर निगम के 44 प्रत्याशियों पर आयोग की बड़ी कार्रवाई, अयोग्य घोषित*

ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जुलाई 2022 में हुए ग्वालियर नगर निगम चुनाव से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में महापौर पद की प्रत्याशी विद्या खेमराज नेक समेत कुल 44 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया है। इन प्रत्याशियों पर निर्धारित समय सीमा में चुनाव खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं करने का मामला है। आयोग के आदेश के बाद संबंधित उम्मीदवार आगामी दो वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

*चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर कार्रवाई*
राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत इन उम्मीदवारों को निरर्हित घोषित किया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूची में महापौर पद की प्रत्याशी विद्या खेमराज नेक के अलावा नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के उम्मीदवार शामिल हैं।

सूची में अनीता गंभीर सिंह कौरव और हाजरा बानो (वार्ड एक), मरियम मेहंदी हसन मंसूरी और सुनीता गया प्रसाद कुशवाह (वार्ड दो), खलक सिंह किरार (वार्ड पांच), ममता धर्मेन्द्र भदौरिया और तारे सिंह तोमर (वार्ड आठ), अनीता सोनकर (वार्ड 11), सुशीला (वार्ड 12), विमला देवी मोहनलाल सुलैया (वार्ड 13), बाबू कुरैशी (वार्ड 14), बालकिशन राठौड़ (वार्ड 15), खुशबू संदीप तिवारी (वार्ड 18), नीलम शर्मा (वार्ड 19), पूनम गुर्जर और पूजा मोनू बाथम (वार्ड 20) शामिल हैं।

इसी तरह रणवीर सिंह और सतेन्द्र सिंह (वार्ड 21), अनीता राजाराम पाल और डा. राजेश केन (वार्ड 22), राजकुमार बाथम (वार्ड 24), नेहा संगम भार्गव (वार्ड 25), पूनम भूपेन्द्र सिंह यादव (वार्ड 31), अभिषेक सिंह चौहान राहुल (वार्ड 32), संगीता रवि जैन (वार्ड 33), राहुल कुशवाह (वार्ड 38), संजय जैन (वार्ड 43), पार्वती, आरती तरुण सूर्यवंशी और उषा बघेल (वार्ड 44) भी सूची में हैं। इसके अलावा मोहन गुप्ता छिरौल्या (वार्ड 45), राजेश मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा और विकास जैन (वार्ड 47), योगेश शिवहरे हनी भैया (वार्ड 48), शेफाली आशुतोष चावला (वार्ड 49), अनीता राजेन्द्र शर्मा और मुन्नी देवी राठौर (वार्ड 51), सलमा खान (वार्ड 53), शैलेन्द्र सिंह धाकड़ (वार्ड 54), अनिल शर्मा (वार्ड 55), इंजीनियर अनिल सिंह राजे (वार्ड 61), रानी नरेश राजपूत (वार्ड 63) और नीरज रूस्तम गुर्जर (वार्ड 66) शामिल हैं।

*कलेक्टर को तामील कराने के निर्देश*
आयोग ने ग्वालियर कलेक्टर को आदेश की प्रति सभी संबंधित उम्मीदवारों को तत्काल तामील कराने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई का आधार चुनाव खर्च का लेखा-जोखा समय पर जमा नहीं करना बताया गया है।

*भितरवार के 37 प्रत्याशी भी अयोग्य*
इधर, ग्वालियर जिले की नगर परिषद भितरवार के 37 उम्मीदवारों पर भी इसी तरह की कार्रवाई हुई है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च का विवरण निर्धारित समय में प्रस्तुत नहीं करने पर इन प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित किया है।

आयोग के उपसचिव मनोज मालवीय ने 21 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ग्वालियर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया। आदेश के अनुसार भितरवार नगर परिषद के 37 उम्मीदवारों को भी चुनाव खर्च का लेखा-जोखा समय पर नहीं देने के कारण निरर्हित किया गया है।

Taza Khabar