नई दिल्ली22अगस्त26*चीनी के बढ़ते दामों पर विपक्ष तल्ख़ तो सरकार सख्त*
नई दिल्ली*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसकी नीतियों के कारण त्योहारों से पहले चीनी की मिठास में कड़वाहट घुल गई है। खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर सरकार से तीन सवाल पूछते हुए कहा कि दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक भारत में आज चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर क्यों है और अब स्थिति चीनी का निर्यात रोकने तथा 10 लाख टन चीनी को शुल्क-मुक्त आयात करने तक किस कारण से पहुंची है। उन्होंने कहा कि तीन महीने में चीनी करीब 40 प्रतिशत महंगी हो गई है।
उधर चीनी की जमाखोरी पर सख्ती बरतते हुए हरियाणा सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब कोई भी व्यापारी चीनी का स्टॉक प्राप्ति की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक नहीं रख सकेगा और किसी भी स्थान या समय पर अधिकतम 4,000 क्विंटल (400 मीट्रिक टन) चीनी रखने की ही अनुमति होगी।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प