पूर्णिया बिहार 2 मई 26 “न्याय अब आपके द्वार”: SP के जनता दरबार में उमड़ी भीड़,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत की पहल पर पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को फरियादियों का तांता लग गया। एसपी ने खुद कुर्सी पर बैठकर घंटों आम लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान का रास्ता निकाला।
*हर शिकायत पर तुरंत एक्शन*
जमीन कब्जा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, साइबर फ्रॉड और पुलिस जांच में लेटलतीफी जैसे मामलों को लेकर आए फरियादियों को एसपी से सीधे संवाद का मौका मिला। स्वीटी सेहरावत ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को फोन पर जरूरी हिदायत दी। अब तक जनता दरबार में पहुंचे किसी भी फरियादी को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा है।
*थानों को भेजा गया सख्त परम पत्र*
एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लिखित परम पत्र जारी कर निर्देश दिया, “प्रत्येक परिवाद को प्राथमिकता के आधार पर लें। मामले की संजीदगी से जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट दें। पीड़ित को बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े।” उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
*”थाना दलाल मुक्त हो”*
एसपी स्वीटी सेहरावत ने कहा, “मेरा मकसद है कि थाना आम जनता के लिए न्याय का मंदिर बने। कोई भी पीड़ित बिना डरे अपनी बात रख सके। दलालों और बिचौलियों को थाने से दूर रखें।”
जनता दरबार से निकल रहे लोगों के चेहरे पर राहत साफ दिख रही थी। फरियादियों ने कहा, “एसपी मैडम खुद सुन रही हैं तो अब न्याय जरूर मिलेगा।”

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,