पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26*कसबा थाना ने की बड़ी कार्रवाई, 99 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । कसबा थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 99.41 ग्राम स्मैक, 91,000 रुपये नकद, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य सामान जप्त किया है। इस मामले में मो0 सरफूल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त धनखनिया वार्ड का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के खिलाफ उनकी यह बड़ी कार्रवाई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*