पूर्णिया बिहार 18 अगस्त25*13 सितंबर 2025 को इस वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत/ कन्हैया चौधरी
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियों द्वारा दिनांक 13 सितंबर 2025 को इस वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद / क्लेम वाद के अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु श्रीमान् प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ श्री कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 28.08.2025 को बीमा कम्पनी के अधिकारियों एवं दावाकर्ता के विद्वान अधिवक्ताओं के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में उपस्थित सभी इंश्योरेन्स कंपनी के अधिकारियों एवं दावाकर्ता के विद्वान अधिवक्ता को उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु वाद के दोनों पक्षकारों के बीच समझौता के बिन्दु पर विचार विमर्श करने हेतु निर्देश दिया गया।

More Stories
भागलपुर 18 अप्रैल 26* ब्रद्ध 72 वर्षीय महिला कि जमीन पर दबँगो का कहर
भागलपुर 18 अप्रैल 26*रामकृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज रन्नुचक मकनपुर नाथनगर भागलपुर के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
लखनऊ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*