पूर्णिया बिहार 16 जुलाई 26 *एसएसपी ने किया महिला, SC/ST, यातायात और साइबर थाना का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार*जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से *वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन* ने बुधवार 16 जुलाई को पूर्णिया के चार महत्वपूर्ण थानों का औचक निरीक्षण किया।
एसएसपी ने सबसे पहले *महिला थाना*, फिर *SC/ST थाना*, *यातायात थाना* और अंत में *साइबर थाना* का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की।
*थानों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमन ने थाने में आने वाले फरियादियों से मिलने वाली सुविधाओं, शिकायत निवारण की प्रक्रिया और लंबित मामलों की समीक्षा की। महिला थाना में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और पीड़ित महिलाओं से संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।
SC/ST थाना में दर्ज मामलों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर जोर दिया। वहीं यातायात थाना में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन कराने को कहा।
साइबर थाना में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी संसाधनों को और मजबूत करने तथा आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
*दिए कड़े निर्देश*
एसएसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जाए। थानों में साफ-सफाई रखने, अभिलेखों को अद्यतन करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासित रहने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और संबंधित थाना अध्यक्ष भी मौजूद थे।

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*