पूर्णिया बिहार 15 दिसंबर 25 * पूर्णिया पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण। …..
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बैंकों में सुरक्षा बढ़ाना, अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना था
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों के सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरा, ताले और अन्य सुरक्षा उपायों का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही, बैंक स्टाफ को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि बैंक और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ,
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया के आदेशानुसार आज पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना था। पुलिस टीम ने वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की
इस अभियान के तहत, पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच की और नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 1.15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया ,

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल