August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का 'बूस्टर डोज' दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*

पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*

पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार।* पेट्रोल-डीजल की आग उगलती कीमतों को लेकर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ईंधन के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ रही है।
सांसद ने दावा किया कि हाल में पेट्रोल-डीजल करीब तीन रुपये महंगा हुआ है और बंगाल चुनाव के बाद अब तक लगभग आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि जनता महंगाई से कराह रही है, मगर मोदी सरकार जेब पर डाका डालने में जुटी है।
सोशल मीडिया पर केंद्र की माली नीतियों को घेरते हुए उन्होंने तंज कसा, “यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। मेलोनी को मेलोडी परोसेंगे और देश को ट्रेजेडी देंगे। जनता की जेब कटेगी, लोग तालियां पीटते रह जाएंगे।” उन्होंने चुटकी ली कि “अच्छे दिन तो आ ही गए” और कहा कि महंगाई का सबसे क्रूर वार गरीब व मध्यम वर्ग झेल रहा है।
पप्पू यादव पहले भी चेता चुके हैं कि दाम धीरे-धीरे दस से पंद्रह रुपये तक और उछलेंगे। “झटका धीरे-धीरे दिया जाएगा और जनता जयकारे लगाती रहेगी”, उन्होंने लिखा। भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमलावर होते हुए बोले कि सरकार बुनियादी मुद्दों से मुंह मोड़कर भावनाओं की सियासत कर रही है।
उन्होंने आगाह किया कि ईंधन की बढ़त से खेती, ट्रांसपोर्ट, कारोबार और रोजमर्रा का खर्च सब प्रभावित हो रहा है। यह सीधे-सीधे जनता की खुली लूट है।

Taza Khabar